14 लाख रुपये के गहने चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2025

पुलिस ने 37 वर्षीय एक चोर को 14 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने कथित तौर पर पहले चोरी किए पैसों से अपनी प्रेमिका के लिए तीन करोड़ रुपये का बंगला बनवाया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचाक्षरी स्वामी ने बेंगलुरु के मारुति नगर स्थित एक घर से 14 लाख रुपये के गहने चुराए थे। बेंगलुरु में 9 जनवरी को हुई चोरी में उसकी संलिप्तता 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से सामने आई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से 181 ग्राम सोने के बिस्किट, 33 ग्राम चांदी के गहने और एक हथियार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, स्वामी ने 2003 में चोरी की शुरुआत की थी जब वह नाबालिग था।

2009 तक वह पेशेवर अपराधी बन चुका था और चोरी, डकैती और लूट से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर चुका था। अधिकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 में उसने एक अभिनेत्री के साथ समय बिताना शुरू किया और उस पर दिल खोलकर खर्च किया।

स्वामी ने कोलकाता में उस अभिनेत्री के लिए 3 करोड़ रुपये का बंगला बनवाया था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला मित्र को 22 लाख रुपये का एक एक्वेरियम भी भेंट किया था।

पुलिस का कहना है कि स्वामी के संबंध कुछ अन्य अभिनेत्रियों से भी थे। स्वामी अकेले ही काम करता था। वह खाली घरों पर नजर रखता था और चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदल लेता था।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !