दिल्ली में हैवानियत की इंतहा करने वाले आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

By रितिका कमठान | Jan 02, 2023

दिल्ली में हुए कंझावला कांड में सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को दो जनवरी को अदालत में पेश किया। यहां पुलिस ने सभी आरोपियों की पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों और एक्सीडेंट में उपयोग हुई गाड़ी को जब्त कर लिया है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के दफ्तर का घेराव भी किया। आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांग की कि मृतक युवती को इंसाफ मिले। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग

20 हजार हेक्टेयर में बसेगा New Noida, 6 लाख नौकरियों का लक्ष्य

President Murmu ने 6 राज्यों में बदले Governor, राजेंद्र आर्लेकर तमिलनाडु और माथुर केरलम पहुंचे

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर