देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Mar 19, 2021

अशोकनगर। हिन्दु देवी-देवताओं पर आश्लील टिप्पणियाँ करने वाले आरोपी को अशोक नगर पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी अखंड सनातन समिति नामक वाट्सएप  ग्रुप पर हिन्दू देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणियाँ किया करता था। बीते 21 जनवरी को मिली शिकायत पर सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मौसम बदला,आंधी तूफान और ओलों के साथ बेमौसम बरसात

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल बंद पाया गया। तत्पश्चात सायवर क्राइम की टीम के द्वारा लगातार आरोपी के मोबाइल पर निगरानी रखी गई। आरोपित के बारे में तकनीकी जानकारी प्राप्त होने पर उपनिरिक्षक रवि कौशल एवं संजीव शर्मा ने गुजरात के सूरत पहुंचकर आरोपी शिवबहादुर को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अश्लील टिप्पणियाँ करना कबूल किया है। आरोपित के पास से उपयोग किया गया सिम कार्ड और मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर