नोएडा के निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2024

 जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल में निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर यह आरोप लगा है।

परिजनों का दावा है कि बच्ची ने इसका विरोध भी किया और इसकी जानकारी स्कूल में मौजूद शिक्षकों को दी। उनका दावा है कि यह सूचना प्रधानाचार्य और प्रबंधन तक भी पहुंची।

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को बुलाकर धमकाया और स्कूल से भगा दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

RSS March पर Jadavpur University के चार गेट बुधवार को रहेंगे बंद

Tarun Chugh ने Punjab में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर Amit Shah से की CBI और NIA जांच की मांग

Kota में CM Bhajanlal Sharma ने किया Roadshow, तीसरे इंजन की सरकार बनाने का किया आह्वान