देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

देहरादून में एक नाबालिग बालिका को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने व उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने यहां बताया कि पटेलनगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार पाल (19) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1)/137(2)/190 तथा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पाल उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल वह देहरादून में रेलवे डाउन कॉलोनी में रह रहा था।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर