देशद्रोह के आरोपियों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए: राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ऐसे लोगों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए जिन पर देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप हैं। शिवसेना नेता को उनकी इस टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है कि बिहार में बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को किसी भी कीमत पर हराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर आरोप तभी लगाए जाने चाहिए जब इसके लिए ठोस सामग्री हो।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि देशद्रोह जैसे गंभीर प्रकृति के मामले तभी होने चाहिए जब गंभीर गलती को साबित करने के लिए पर्याप्त जानकारी हो। जब सरकार किसी के खिलाफ इस तरह का रुख अपनाती है, तो चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए तथा ऐसे व्यक्तियों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है और वही नियम कन्हैया कुमार के लिए क्यों नहीं लागू किया गया है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना और भाजपा के बीच मतभेदों पर बोले ठाकरे, अब हल हो गए हैं सभी मसले

राउत ने कहा कि व्यक्ति की जाति, धर्म, विचारधारा या पार्टी कुछ भी हो लेकिन यदि अगर राजद्रोह का आरोप लगाया जाता है, तो ऐसे लोगों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मुंबई के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सोमवार को राउत को नोटिस दिया। शिवसेना के मुखपत्र  सामना  के कार्यकारी संपादक राउत ने अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा था कि कन्हैया कुमार को हराया जाना चाहिए, भले ही केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करनी पड़े। नोटिस के बारे में पूछने पर राउत ने कहा कि वह आने वाले समय में इसका जवाब देंगे।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda