Acharya Pramod Krishnam ने प्रधानमंत्री मोदी को कल्कि धाम शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2024

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें उत्तर प्रदेश के सम्भल में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया।

कांग्रेस नेता के इस पोस्ट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आस्था और भक्ति से जुड़े इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आमंत्रण देने के लिए आपका हृदय से आभार आचार्य प्रमोद जी।’’

कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस नेतृत्व के कुछ फैसलों की आलोचना कर रहे हैं। कृष्णम ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के भाग नहीं लेने के फैसले की भी आलोचना की है।

प्रमुख खबरें

Har Ghar Tiranga पर रुख साफ करे केंद्र सरकार, अजिंक्य शिंदे ने CJP कार्यकर्ताओं की हिरासत पर उठाए सवाल

IPL 2026: Delhi Capitals ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज Chaminda Vaas को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

Delhi SIR 2026 में 2.3 लाख नए मतदाताओं के आवेदन, 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर

SIR रद्द करने और CEC के इस्तीफे की मांग, महिला संगठनों का Delhi Police HQ तक मार्च