Congress से निकाले जाने पर Acharya Pramod Krishnam ने दी प्रतिक्रिया, पार्टी को सुनाई खरी-खोटी, PM Modi की जमकर तारीफ की

By एकता | Feb 11, 2024

कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को अपने निष्कासन पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे कल रात कई न्यूज चैनलों के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी ने एक चिट्ठी जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया।' कृष्णम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि उनकी कौन सी गतिविधिया थी, जो पार्टी के विरोध में थीं। भगवान राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है?

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- लोकसभा चुनाव में वोट पाने के लिए कर्पूरी ठाकुर को दिया भारत रत्न

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सचिन पायलट और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा, "सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं। उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन हो रही है। देश की आज़ादी के बाद किसी भी पदाधिकारी के सामने ऐसा नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के सामने लिखा गया।उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी, 'बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव' सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?"

कृष्णम ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हुआ हूं। सबसे पहले रामराज्य का सपना महात्मा गांधी ने देखा था, तो जो सपना महात्मा गांधी ने देखा वो सपना मोदी जी पूरा कर रहे हैं और अगर नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश के हित में अच्छा फैसला कर रहे हैं तो उसका समर्थन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व नरेंद्र मोदी से इतनी नफरत करने लगा है कि उन्होंने मोदी से नफरत करते-करते पूरे देश से नफरत करना शुरु कर दिया है, मोदी से नफरत करते-करते सनातन को मिटाने पर तुल गए हैं।'

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में उत्तर प्रदेश के विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, Yogi Adityanath भी रहे मौजूद

उन्होंने आगे कहा, '16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है और आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा।' बता दें, शनिवार को कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी