25 साल से हर दुख-सुख में जिस महिला के रहा साथ, उस पर ही फेंक दिया तेजाब! दर्दनाक घटना के साथ खत्म हुई प्रेम कहानी

By रेनू तिवारी | Jan 14, 2023

मुंबई से एक दर्दनाक वारदात सामने आयी हैं, जहां एक 62 साल के व्यक्ति ने अपनी 25 साल से साथ रह रही पार्टनर पर तेजाब फेंक दिया हैं। शुक्रवार को मुंबई के गिरगाँव इलाके में एक 62 वर्षीय व्यक्ति को अपने लिव-इन पार्टनर पर एसिड फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरगांव के फनस वाडी इलाके की रहने वाली पीड़िता इस घटना में 40 प्रतिशत झुलस गई है और उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: पुराने साथियों ने याद किया Sharad Yadav का उतार-चढ़ाव भरा राजनीतिक करियर

दो दिन से घर से बाहर रहने वाला महेश वापस आया और शुक्रवार सुबह 5.30 बजे पीड़िता पर उस वक्त तेजाब फेंक दिया, जब वह पानी लाने के लिए निकली थी। महेश तेजाब प्लास्टिक की बोतल में भरकर लाया था। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी तेजाब लगातार खुले में बिकता है। वहीं मुंबई में भी कई एसिड अटैक की घटनाए सामने आयी हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में देश में तेजाब फेंकने की 102 घटनाएं दर्ज की गई थीं। 2019 में यह संख्या 150 और 2020 में 105 थी। डाटा के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में तेजाब फेंकने की सबसे ज्यादा घटनाएं देखी गईं। देश में हर साल होने वाले मामलों की लगभग आधी संख्या यहां से दर्ज हुई।

प्रमुख खबरें

Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

Alwar में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में JEN और AEN को Rajasthan ACB ने दबोचा

त्योहारों पर Airfare की सीमा तय नहीं करेगी सरकार, Airlines को उचित किराया रखने की दी सलाह

Donald Trump और Xi Jinping शिखर वार्ता: व्यापार, ताइवान और तकनीक पर रहेगा जोर