'भाजपा का सदस्यता ग्रहण करना पवित्र महायज्ञ', हिमंता बोले- हमारी पार्टी में कोई परिवारवाद नहीं

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरूआत की। वहीं, गुवाहाटी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना एक पवित्र महायज्ञ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा में कोई 'परिवारवाद' नहीं है, लेकिन हमने कांग्रेस में 'परिवारवाद' की तस्वीर देखी है। यह पार्टी कभी किसी खास परिवार के पास न जा सके इसकी मजबूत बुनियाद रखी गई है। 

नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों से पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान संगठन का इस तरह विस्तार करने को कहा कि विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने पर लोकसभा और विधानसभाओं के लिए अधिकतम महिला उम्मीदवार निर्वाचित हों। उन्होंने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में इस अभियान की शुरुआत करते हुए यह बात कही। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण किया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा एनएचआरसी से झारखंड में भर्ती अभियान के दौरान मौतों की जांच का अनुरोध करेगी: Himanta

इसी के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री ने अक्सर भाजपा के लिए महिलाओं के समर्थन में वृद्धि के बारे में बात की है और पार्टी से उन तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ने पार्टी सदस्यों से नए सदस्यों को शामिल करने में अभिनव प्रयोग करने को कहा और उनसे सीमावर्ती गांवों को भाजपा का गढ़ बनाने और आदिवासियों के साथ-साथ 18-25 वर्ष आयु वर्ग की पीढ़ी पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी दस साल पहले कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान मीडिया की सुर्खियों से वाकिफ नहीं है और उन्होंने सिर्फ नया भारत देखा है जो विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र