Pakistan Reaction On India Airstrikes: एक्ट ऑफ वॉर...भारत के भीषण पर आ गया शहबाज का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकी शिविरों पर भारतीय मिसाइल हमलों को युद्ध की कार्रवाई बताया और कहा कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शरीफ ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में पांच जगहों पर ऑपरेशन सिंदूर नाम से हमले किए। पहलगाम हमले के जवाब में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए जाने की भारत की घोषणा के कुछ ही मिनटों बाद शरीफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध का कड़ा जवाब देने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तानी राष्ट्र और उसके सशस्त्र बल बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उसके दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों में कभी सफल नहीं होने देंगे।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor के तहत भारत ने दिया पाकिस्तान को जवाब, कर दी बड़ी स्ट्राइक

ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की गई है। भारत के प्रेस सूचना ब्यूरो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाकिस्तान में सैन्य हमलों में नौ जगहों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि भारत ने हवा से तीन जगहों पर हमला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भावलपुर और साथ ही पीओके में कोटली और मुजफ्फराबाद में किये गए हैं। आईएसपीआर ने कहा कि सभी हमले भारतीय हवाई क्षेत्र से किए गए और पाकिस्तान अपनी पसंद के समय और स्थान पर जवाब देगा।

प्रमुख खबरें

BRICS Gala Dinner में Veg Menu पर छिड़ा सियासी संग्राम, Rahul Gandhi ने Kiren Rijiju को दिया कड़ा जवाब

ईरानी राष्ट्रपति ने हिंदू धर्मगुरु के पैर छुए? पाकिस्तानी जहर क्यों उगलने लगे

Nepal में बाढ़ से तबाही: पुनर्निर्माण के लिए 4.7 अरब डॉलर की दरकार, RDNA रिपोर्ट जारी

ब्रिक्स से जाते हुए UAE के Prince ने ड्राइवर के साथ क्या किया! एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली घटना