गोल्ड मेडिलिस्ट हैं एक्टेस रेणुका इसरानी, 22 साल की उम्र में महाभारत में निभाया था गांधारी का किरदार

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2020

iदूरदर्शन इस समय रामायण और महाभारत की वजह से खूब सुर्खियां बटौर रहा है। पुराने धारावाहिकों के रिपीज टेलीकास्ट के बाद दूरदर्शन की टीआरपी आसमान छू रही हैं। टीआरपी में इस बार भी दूरदर्शन पहले नंबर पर है। रामायण के बाद महाभारत की भी चर्चा काफी हो रही है। आज हम बात करेंगे महाभारत का महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली रेणुका इसरानी की। रेणुका इसरानी ने महाभारत में गांधारी का किरदार निभाया था। महाभारत के हर किरदार की तरह ये किरदार भी काफी पॉपुलर है।

महाभारत की गांधारी का संक्षिप्त वर्णन दिया जाए तो गांधारी गांधार देश के 'सुबल' नामक राजा की कन्या थीं। क्योंकि वह गांधार की राजकुमारी थीं, इसीलिए उनका नाम गांधारी पड़ा। यह हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र की पत्नी और दुर्योधन आदि कौरवों की माता थीं। महाभारत के अनन्तर गांधारी अपने पति, कुंती और विदुर के साथ वन में चली गयीं, जहाँ दावाग्नि में वे जलकर भस्म हो गयीं।

इसे भी पढ़ें: एक्टर एजाज खान का नफरत से भरा वीडियो वायरल, बड़े स्तर पर की लोगों ने गिरफ्तारी की मांग

टीवी की मशहूर बीआर चोपड़ा की महाभारत में गांधारी को रोल रेणुका ने बखूबी निभाया। रेणुका को लोग गांधारी आज भी गांधारी के नाम से ही जानते है। रेणुका चाहती थी कि वह इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करें महाभारत के गांधारी के रोल ने उन्हें वो मुकाम दिलाया। 

1988 में जब महाभारत शुरू हुई थी तब रेणुका महज 22 साल की थी। 22 साल की लड़की ने गांधारी जैसे गंभीर किरदार बखूबी निभाया था। रेणुका इसरानी  के निजी जीवन का बात करें तो रेणुका ने अपनी पढ़ाई जयपुर के महारानी कॉलेज से की थी। बहुत कम लोग जानते है रेणुका के इस टैलेंट को कि ऑल राउंडर गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। एक्टिंग के लिए जब रेणुका दिल्ली आयी तो उन्होंने यहां भी अपना टैलेंट दिखाया। दिल्ली में थिएटर करते वक्त भी रेणुका ने कई अवॉर्ड जीते थे।

रेणुका इसरानी ने अपने एक इंटरव्यू मे बताया था कि वह महाभारत पहला शो नहीं था जिसमें उन्होंने पहली बार गांधारी का किरदार निभाया हो। इससे पहले भी वह एक प्ले में गांधारी का किरदार निभा चुकीं थी। उन्होंने कहा कि गांधारी के किरदार के लिए मुझे काफी लोकप्रियता मिली थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal