बॉयज लॉकर रूम ग्रुप मामले में कार्रवाई , पकड़ा गया एक लड़का, बाकियों की हुई पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम के ग्रुप का मामला बढ़ता जा रहा है। साइबर सेल ने दिल्ली के नामी स्कूल के एक नाबालिग छात्र को पकड़ा है। उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रुप के करीब 20 और लड़कों की पहचान हुई है। यह सभी दक्षिणी दिल्ली के 4-5 स्कूलों के छात्र हैं।

दिल्ली महिला आयोग (डब्ल्यूसी) ने एक ग्रुप द्वारा ‘‘नाबालिग लड़कियों पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए’’ सोशल नेटवर्किंग साइट के इस्तेमाल पर पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला आयोग ने कहा कि उसने इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को एक ऑनलाइन ग्रुप ‘बोइज लॉकर रूम’ के संबंध में नोटिस जारी किया है, जिसका इस्तेमाल कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने में और दुष्कर्म जैसी गैरकानूनी हरकतों पर चर्चा के लिए कर रहे हैं। 

 पुलिस उपायुक्त (साइबर सेल) अनयेश रॉय ने कहा,‘‘हमें इस संबंध में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए हम संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रहे हैं।’’उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा इकाई ने इंस्टाग्राम को ग्रुप के सदस्यों और एडमिन के बारे में जानकारी देने को कहा है और अभी इस संबंध में जवाब आने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल