550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

By अभिनय आकाश | May 02, 2024

अक्सर पर दुकानों पर लिखा पाते हैं कि उधारी प्रेम की कैंची होती है, ये  सब रिश्तों को खा जाती है। इसका मतलब है कि जब आप एक दूसरे को जानते है आपने उसको उधार दिया पर वो पैसे समय पर नहीं लौटाता तो इस स्तिथि में झगड़ा बढ़ने का आसार ज़्यादा हो जाता है। यही हाल अब भारत के पड़ोसी मुल्क और आपस में जिगरी दोस्त के बीच देखने को मिल रहा है। कभी चीन और पाकिस्तान की दोस्ती को हिमालय से ऊंचा बताने वाले पाकिस्तानी आज चीन और पाकिस्तान की दोस्ती को शक भरी निगाहों से देख रहे हैं। पाकिस्तानियों को लग रहा है कि चीन से पाकिस्तान की दोस्ती लंबी नहीं चलेगी। इसकी वजह चीन की खबर है। जैसे ही चीन ने पाकिस्तान से बकाया मांगना शुरू किया पाकिस्तानी चीन से दोस्ती को भूल गए। 

इसे भी पढ़ें: China-US के बीच फिर से शुरू होगी पांडा डिप्लोमेसी, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

बकाया न मिलने पर अगर चीन की कंपनियों ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दिया तो पाकिस्तान का हाल बेहाल हो सकता है। चीन की कंपनियों ने बिजली देनी बंद कर दी तो पाकिस्तान ठप्प पड़ जाएगा। वैसे पाकिस्तान सूई से लेकर जहाज तक हर चीज को लेकर चीन पर निर्भर है। सीपैक पर भी चीन पाकिस्तान से ठगा महसूस कर रहा है। इसके बाद चीन की कंपनियां पाकिस्तान से भाग रही हैं। चीन ने पाकिस्तान को 67 अरब डॉलर का कर्ज भी दिया है। सीपैक के नाम पर बड़ा निवेश किया है। लेकिन अब पाकिस्तान में चीन के नागरिकों की जान भी सुरक्षित नहीं। साफ है कि पाकिस्तान में इतने ज्यादा पैसे डूबने से नाराज चीन अब उससे अपनी पाई पाई वसूल करना चाहता है। 

प्रमुख खबरें

केरल के Kaipamangalam हादसे पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी

HHRC ने चिकित्सा लापरवाही मामलों में अपीलीय व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath ने Flood पीड़ितों को दिया मदद और स्थायी समाधान का आश्वासन

Nepal Floods: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पत्रकारों के लिए सख्त Guidelines लागू