क्रिया की प्रतिक्रिया होगी, नया भारत पाकिस्तान को सबक सिखाएगा: शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट हुए आतंकवादी हमले को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी।

पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी)के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मंगलवार देर रात पार्टी के एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ पर्यटकों पर भी आतंकवादियों ने हमला किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रगति जगताप नाम की एक लड़की से बात की, जिसने बताया कि उसके पिता और चाचा को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार राज्य के पर्यटकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की ने बताया कि वे (आतंकवादी) पुलिस की वर्दी में आए और उसके पिता और चाचा का नाम और धर्म पूछा...यह कायरों द्वारा किया गया हमला है।’’

शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल पाकिस्तान ने शुरू किया है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि इसे भारतीय जवान खत्म करेंगे।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा