देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 35 लोगों की मौत, 18,930 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

नयी दिल्ली।देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,930 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,35,66,739 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की तादाद 1,19,457 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 35 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,305 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों की 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.53 फीसद है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट