मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे का दावा, BJP को वोट न देने पर बीड में मराठा समुदाय के लोगों पर हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

जालना। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से लोकसभा चुनाव में बीड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार को वोट न देने पर मराठा समुदाय के लोगों पर हमला करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का रविवार को आग्रह किया। अंतरवाली सारथी गांव में अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन पत्रकारों से वार्ता करते हुए जरांगे ने दावा किया कि बीड जिले के कुछ गांवों में मराठों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंकजा मुंडे को वोट न देने पर हमला किया जा रहा है। पंकजा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के उम्मीदवार बजरंग सोनावने से हार गई थीं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra : लातूर में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

जरांगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र जारी किए जाएं ताकि वे आरक्षण के लाभ के लिए पात्र बन सकें। उन्होंने मराठा समुदाय के लोगों से खेती पर ध्यान देने और अंतरवाली सारथी में प्रदर्शन स्थल पर नहीं आने की सलाह दी है। इससे पूर्व ग्रामीणों के एक वर्ग ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरे की आशंका जताते हुए गांव में जरांगे के विरोध प्रदर्शन की अनुमति न देने का आग्रह किया था।

प्रमुख खबरें

ठाणे में Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे गए

Manipur के कांगपोकपी में SoO शिविर पर सुरक्षाबलों का कब्जा, 17 लोग हिरासत में लिए गए

Ken-Betwa Link Project: उमंग सिंघार के समझाने पर पन्ना में 27 दिन बाद समाप्त हुआ धरना

Agra के तीन मतदेय स्थलों पर 26 अक्टूबर को दोबारा होगा MLC Election का मतदान