एक्टर एजाज खान का नफरत से भरा वीडियो वायरल, बड़े स्तर पर की लोगों ने गिरफ्तारी की मांग

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2020

एक कहावत है कि कोई गैर धोखा देता है तो इतनी तकलीफ नहीं होती जितनी तकलीफ तब होती है जब कोई अपना पीठ पर छूरा घोंपता है। हमारे देश के साथ भी इस समय कुछ ऐसा ही हो रहा है। जहां दुनियाभर में भारत सरकार की तारीफ हो रही है वहीं देश के कुछ लोग नहीं चाहते कि देश में सबकुछ ठीक रहे। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। इटली, अमेरिका, फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन, जैसे दुनिया के शक्तिशाली देश को कोरोना ने कमर तोड़ दी है वहीं भारत कोरोना से एक कदम आगे चलकर बचा हुआ है। भारत सरकार की तरफ से सही समय पर उठाए गये कदमों के कारण अभी तक कोरोना भारत में पैर नहीं पसार पाया है।

सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया जिसकी वजह से अभी दुनिया के और देशों जैसी तबाही भारत में नहीं हुई है। भारत के डॉक्टर इस समय भगवान का दूत बनकर दिन-रात मरीजों को ठीक करने में लगे हैं। कोरोना वायरस का कहर इस कदर न बढ़ता अगर कुछ लोगों ने सावधानियां बरती होगी। तब्दीली जमात जमात के लोगों की लापरवाही से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कोरोना होने के बाद भी इन लोगों ने इसकी सूचना किसी को नहीं दी। जिसके बाद ये लोग जहां-जहां गये वहां पर कोरोना का संक्रमण फैलता गया।

इसे भी पढ़ें: कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने कोरोना पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, Twitter ने अकाउंट कर दिया सस्पेंड

एक तरफ देश कोरोना से जंग लग रहा है और दूसरी तरफ अपने ही देश में फैल रही नफरत से जंग लड़ रहा है। सोशल मीडिया इस समय नफरत फैलाने का एक बड़ा मंच बन गया है। ट्वीटर पर आज एक्टर एजाज खान ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #अरेस्ट_एजाज_खान नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। आखिर क्यों? 

सबसे पहले एजाज खान की बात करते हैं तो एजाज खान सिनेमा की एसी पर्सनालिटी है जिनका नाता हमेशा विवादों से रहा है। एजाज खान कई बार अपने भड़काउ बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कोरोना वायरस की जंग के दौरान भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा वीडियो अपलोड किया जो बहुत ही आपत्तिजनक था। 9 मिनट के इस वीडियों में तमाम गालियों का प्रयोग किया गया था। इस वीडियो में एजाज खान ने संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों को प्रयोग किया है। एक विशेष पार्टी का नाम लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी नफरत भरा संदेश साझा किया।

एजाज ने देश की मीडिया को टारगेट करते हुए बड़े-बड़े पत्रकारों का नाम लेकर उन्हें कोरोना होने की भी बद्दुआ दी। एजा का ये वीडियो आते ही वायरस हो गया अब तक 67 हजार लोगों ने इस वीडियो को शेयर किय है और 20 लाख से ज्यादा लोग इसे देश चुके हैं। 

ये वीडियो में इतनी नफरत भरा संदेश था जिसकी वजह से लोगों ने एजाज खान को गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि अगर अब आप देखेंगे तो उनका ये वीडियो आपको सोशल मीडिया पर नहीं मिलेगा। उन्होंने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है लेकिन उनके फॉलोवर्स अभी भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।  बात करें मुंबई पुलिस के एक्शन की तो अभी तक एजाज के खिलाफ कोई एक्सन नहीं लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal