Chandrachur Singh ने Aligarh में दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर दादा की फर्जी वसीयत बनाने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने दादा की वसीयत फर्जी तरीके से तैयार करने का आरोप लगाते हुए चाची गायत्री देवी, दो चचेरे भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिंह ने शनिवार को रोरावर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया है कि अलीगढ़ के बाहरी इलाके जलालपुर के बड़े जमींदार रहे उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह के हस्ताक्षर 1997 में फर्जी तरीके से किए गए थे, जबकि उस समय वह गंभीर रूप से बीमार थे और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में नहीं थे। शिकायत के अनुसार, उनके चाचा गंगा सिंह और अन्य परिजनों ने वसीयत पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके पिता दिवंगत कैप्टन बलदेव सिंह को पैतृक संपत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया।

चंद्रचूड़ सिंह ने शनिवार शाम पत्रकारों से कहा कि उनके पास इन आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया है। यह विवाद पिछले वर्ष सामने आया था जब उनकी चाची गायत्री देवी ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा था कि वसीयत असली है और चंद्रचूड़ उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे हैं।

चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बलदेव सिंह अलीगढ़ शहर से कांग्रेस के विधायक रह चुके थे। कुछ वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Mary Millben बोल सकती हैं तो Imran Khan क्यों नहीं? Leave India Notice पर भड़के Abhijeet Dipke

Delhi Police के फैसले पर Supreme Court का सवाल, पूछा- Jantar Mantar को क्यों डीनोटिफाई किया?

Assam में मंत्रियों के आश्वासन के बाद Akhil Gogoi ने 13 दिन बाद खत्म किया धरना

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार