सड़क हादसे में अभिनेता दीप सिद्धू की मौत, किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा में आया था नाम

By अंकित सिंह | Feb 15, 2022

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। आपको बता दें कि यह वही दीप सिद्धू हैं जो किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे। दीप सिद्धू को दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया गया था। बताया जा रहा है कि यह सड़क दुर्घटना दिल्ली के पास सोनीपत में हुआ। फिलहाल दीप सिद्धू के शव को खरखौदा अस्पताल ले जाया जा रहा है। जैसे ही यह खबर आई, दीप सिद्धू के प्रशंसकों में काफी निराशा छा गई है। बताया जा रहा है कि दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो ट्रक से जा भिड़ी और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हरियाणा पुलिस ने बताया कि उन्होंने (दीप सिद्धू) कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास एक खड़े ट्रक में अपनी कार को टक्कर मार दी।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया