अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज से पहले विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2025

अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी नयी फिल्म ‘‘द डिप्लोमैट’’ की रिलीज से पहले बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और कूटनीति, फुटबॉल, पूर्वोत्तर और आगामी फिल्म पर चर्चा की।

मंत्री ने बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें दोनों को 9 नंबर और ‘जयशंकर’ नाम वाली जर्सी पकड़े देखा जा सकता है। अब्राहम ने ‘एक्स’ पर जयशंकर की पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘एक ऐसे व्यक्ति से मिलना खुशी और सम्मान की बात थी, जिसका मैं अनुसरण करता हूं। हमने कूटनीति, पूर्वोत्तर और फुटबॉल के अलावा कई अन्य चीजों पर चर्चा की।’’ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में अब्राहम एक राजनयिक की भूमिका में हैं, जो उज्मा नामक एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बचाने के लिए आगे आता है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी

West Bengal में 1 लाख कर्मचारियों का Salary Hike, 390 करोड़ का खर्च

Estonia Ammunition Deal विवाद पर MoD का बड़ा बयान, NECO Defence से नहीं है कोई लेनदेन