सीएम नीतीश पर भड़के खेसारी लाल, पूछा- क़ानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गयी है क्या मुख्यमंत्री जी?

By अंकित सिंह | May 02, 2022

भोजपुरी के सुपर स्टारों के बीच आपसी द्वंद लगातार चलता रहता है। इन सबके बीच दो ऐसे सुपरस्टार है जो पिछले कई दिनों से आपसी द्वंद के लिए सुर्खियों में हैं। एक ओर पवन सिंह हैं तो दूसरी और खेसारी लाल यादव। दोनों के बीच खटास की वजह से उनके प्रशंसक भी आमने-सामने हैं। इसी कड़ी में पवन सिंह के एक प्रशंसक ने खेसारी लाल पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। खेसारी लाल को गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा है। खुद को पवन सिंह का फैन बताने वाला इस शख्स ने खेसारी की पत्नी और बच्चों को भी गालियां दी। इसी शख्स के वीडियो को शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने एक ट्वीट भी किया है। इस स्वीट में खेसारी सीधे तौर पर बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे। अपने इस ट्वीट को उन्होंने बिहार पुलिस को भी टैग किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर मेरे परिवार के किसी सदस्य को कुछ भी होता है तो जिम्मेदार बिहार पुलिस वाले होंगे। अपने ट्वीट में खेसारी लाल यादव ने लिखा कि अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी ग़लत होता है तो ज़िम्मेदार आप होंगे @bihar_police वालों।  ये निर्लज विडीओ बना के मेरे परिवार को धमकी दिए जा रहा है। बिहार के क़ानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गयी है क्या मुख्यमंत्री जी?? इससे पहले खेसारी ने लिखा था कि मेरी नीतीश कुमार जी एवं बिहार पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और ज़हरीले इंसान पर ऐक्शन लें। गाली ही नही बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे ज़हरीले लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू