बुरे फंसे Anurag Kashyap! इस अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2020

मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री पायल घोष के यौन शोषण आरोपों को रविवार को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार’’करार दिया। घोष ने शनिवार को ट्वीट किया था कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’के निर्देशक ने उनका यौन उत्पीड़न किया। अभिनेत्री ने अपना ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। घोष ने ट्वीट में कहा, ‘‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बुरी तरह जबर्दस्ती की। प्रधानमंत्री कार्यालय और नरेन्द्र मोदी जी कार्रवाई कीजिए तथा देश इस रचनात्मक व्यक्ति में छिपे शैतान को देखे। मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा को खतरा है। कृपया मदद कीजिए।’’ एबीएन तेलुगु को जारी एक वीडियो में घोष ने दावा किया कि घटना 2014-2015 की है।

इसे भी पढ़ें: Pisaasu 2 के लिए Andrea Jeremiah का नाम फाइनल, Mysskin करेंगे फिल्म का निर्देशन

कश्यप ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘‘मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं, चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी।’’ उन्होंने आगे कहा,‘‘ कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला, अकेले में या जनता के बीच, मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ, ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूं। बाक़ी जो भी होता है देखते हैं।’’ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि आयोग मामले में संज्ञान लेगा। शर्मा ने ट्वीट किया,‘‘ आप (पायल घोष) मुझे विस्तार में शिकायत भेजें, आयोग उसे देखेगा।

प्रमुख खबरें

मानवीय आधार पर CM Vijay का ऐतिहासिक फैसला, DMK शासन में Farmers-Teachers के खिलाफ दर्ज केस वापस होंगे

US Dollar के मुकाबले Rupee दो पैसे गिरकर 94.97 के स्तर पर बंद हुआ

Netflix पर रिलीज होगा Zakir Khan का नया स्टैंड-अप स्पेशल PAPA YAAR

Cristiano Ronaldo की बहन Elma Aveiro ने केरल के मुख्यमंत्री से कोझिकोड में की मुलाकात