अभिनेता रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

हैदराबाद। मशहूर अभिनेता रजनीकांत को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जारी बयान में यह जानकारी दी गयी। अभिनेता पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद वह पृथक-वास में चले गए थे। हालांकि अभिनेता में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। उनका रक्तचाप घट-बढ़ रहा है और इस पर नजर रखने की जरूरत है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना होगा।’’

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली