‘हैरी पॉटर’ में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले अभिनेता रॉबी कॉलट्रेन का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2022

‘हैरी पॉटर’ श्रृंखला की फिल्मों में हैग्रिड का यादगार किरदार निभाने वाले हास्य एवं चरित्र अभिनेता रॉबी कॉलट्रेन का निधन हो गया है। कॉलट्रेन की एजेंट बेलिंडा राइट ने यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे। राइट ने बताया कि कॉलट्रेन का शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया। हालांकि, उन्होंने अभिनेता के निधन के बारे में कोई और जानकारी नहीं साझा की।

‘हैरी पॉर्टर’ श्रृंखला के उपन्यासों की लेखिका जे के रोलिंग ने कॉलट्रेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह हैग्रिड के किरदार के लिए पहली पंसद थे। रोलिंग ने ट्वीट किया, “कॉलट्रेन बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता थे। उनके साथ काम करना बहुत ही सौभाग्य की बात थी। वह बहुत ही हंसमुख और उदार थे।”

इसे भी पढ़ें: बेनकाब हुआ पाक! अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को बताया दुनिया के लिए खतरा

कॉलट्रेन का असली नाम एंटनी रॉबर्ट मैकमिलन था और उनका जन्म स्कॉटलैंड के रुथनग्लेन में हुआ था। कॉलट्रेन ने अपनी उम्र के दूसरे दशक में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने संगीतकार जॉन कॉलट्रेन के सम्मान में अपना नाम बदला था।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई