DMK के गढ़ Thanjavur में Thalapathy Vijay की ललकार, TVK की रैली से बदलेगा सियासी गणित?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2026

अभिनेता से नेता बने विजय बुधवार को तंजावुर जिले के अय्यसमपेट्टई में आठ विधानसभा क्षेत्रों से अपने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। टीवीके संस्थापक विजय सुबह-सुबह चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना होकर तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से तंजावुर में सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित तिरुविदैमरुदुर भी शामिल है। तिरुविदैमरुदुर का प्रतिनिधित्व तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान करते हैं।

2021 के विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सात सीट जीती थीं, जबकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) एक सीट जीतने में सफल रही थी। पार्टी सदस्य सभा से काफी पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और वे अपने नेता विजय द्वारा राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार पर तीखे हमले किये जाने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। टीवीके के अनुसार, यह सभा सेंगीपट्टी गांव के पास अय्यसमपेट्टई में दस एकड़ भूमि पर आयोजित की जाएगी और जिले के लगभग 4,900 पदाधिकारी इसमें भाग लेंगे।

सभा में केवल क्यूआर पास धारकों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। टीवीके महासचिव एन आनंद ने बताया कि क्यूआर पास केवल चुनिंदा पार्टी सदस्यों को ही दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं, बच्चे, स्कूली छात्र, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग सदस्य सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर