Puducherry Assembly Elections 2026: Actor Vijay की TVK ने बिगाड़ा खेल, Lawspet सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

By अनन्या मिश्रा | Apr 06, 2026

पुडुचेरी में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं 04 मई 2026 को चुनावी नतीजे आएंगे। ऐसे में पुदुचेरी की लॉस्पेट विधानसभा सीट को हॉट सीट माना जाता है। यह सीट शहरी और अर्ध शहरी मतदाताओं का मिश्रण मानी जाती है। राजधानी क्षेत्र के करीब होने की वजह से यह सीट रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों के लिहाज से अहम है। यहां पर सरकारी कर्मचारी, मध्यम वर्ग, छात्र और छोटे व्यवसायी बड़ी संख्या में रहते हैं, जोकि चुनावी परिणामों को काफी हद तक प्रभावित करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

साल 2026 के पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC और बीजेपी गठबंधन के कैंडिडेट वीपी शिवकोलुंधु को मजबूत माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपनी पकड़ को बनाए रखने के लिए अनुभवी चेहरे एम वैथियानाथन को चुनावी रण में उतारा है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। TVK ने बीजेपी की पुदुचेरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष वी समिनाथन को लॉस्पेट सीट से कैंडिडेट बनाया है। जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बनता नजर आ रहा है।

समझिए चुनावी समीकरण

बता दें कि एम वैथियानाथन कांग्रेस के नेता है। वर्तमान समय में वह लॉस्पेट निर्वाचन क्षेत्र से पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य हैं। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में वैथियानाथन ने AINRC के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। फिर साल 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, लेकिन इस दौरान हार का सामना करना पड़ा। फिर साल 2021 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लॉस्पेट निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस बार TVK की ओर से वी समिनाथन मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा