Tamil Nadu में 'Thalapathy' Vijay का CM बनना तय! सहयोगियों के साथ पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2026

तमिलनाडु में नयी सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता खत्म करते हुए विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) ने शनिवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की और अभिनेता से नेता बने विजय के अब जल्द ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने की उम्मीद है। विजय का समर्थन करने से जुड़े वीसीके के निर्णय के कुछ ही देर बाद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एक और सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी टीवीके को समर्थन दे दिया। आईयूएमएल के दो विधायक हैं।

वीसीके के वरिष्ठ नेता वन्नी अरसु, जो पार्टी के विधायक दल के नेता भी हैं, ने राज्यपाल को संबोधित पत्र में टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है। अर्जुन ने इस मौके पर कहा, ‘‘विजय’’।उन्होंने टीवीके को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया तथा विश्वास जताया कि टीवीके के संस्थापक विजय मुख्यमंत्री बनेंगे। वीसीके सूत्रों ने बताया कि पार्टी टीवीके को फिलहाल बाहर से समर्थन देगी। वीसीके के निर्णय के शीघ्र बाद आईयूएमएल ने भी टीवीके को अपने समर्थन का आश्वासन दिया।

विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के पास शुरुआत में बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम, यानी 108 सीटें थीं। टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों - कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था।

विजय ने 23 अप्रैल को हुए चुनावों में दो सीटों पर जीत हासिल की है और उन्हें उनमें से एक सीट छोड़नी पड़ेगी। इससे पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 107 हो जाएगी। टीवीके को समर्थन देने वाली पार्टियों - कांग्रेस के पांच तथा भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल (प्रत्येक) के दो-दो विधायक हैं।इस तरह, इन विधायकों की कुल संख्या 13 है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद