By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2022
पुणे। वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का स्वास्थ्य पहले से थोड़ा खराब हुआ है और वह अब भी वेंटिलेंटर पर हैं। गोखले का यहां जिस अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसके प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अभिनेता गोखले (77)का यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कई स्वास्थ्य दिक्कतों के कारण इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने कहा, ‘‘जानेमाने अभिनेता विक्रम गोखले अब भी वेंटिलेंटर पर हैं और (उनका स्वास्थ्य)पहले से थोड़ा खराब हुआ है।