Kashmir Files में काम करते समय डिप्रेशन में चले गए थे यह एक्टर, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

By निधि अविनाश | Mar 17, 2022

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाला मचाया हुआ है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को जिस तरीके से पेश किया गया उससे किसी के भी आंसू निकल जाएंगे। दर्शकों को भी फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अनुपम खेर, पल्ली जोशी और दर्शन कुमार जैसे बेहतरीन एक्टर है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म में दर्शन कुमार की एक्टिंग और किरदार लोगों को काफी पसंद आया है। इसी बीच एक इंटरव्यू में द कश्मीर फाइल्स में अपने रोल को लेकर दर्शन ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर आपको काफी हैरानी होगी। बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान दर्शन ने फिल्म में रोल कैसे मिला और फिल्म में काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा इसके बारें में उन्होंने बताया। एक्टर फिल्म में पहली बार पल्लवी जोशी और विवेक से मिले थे। विवेक ने उस दौरान दर्शन को एक कश्मीरी पंडित के रियल विक्टिम का वीडियो करीब आधे घंटे तक दिखाया। दर्शन ने वीडियो को लेकर बताया कि, विवेक सर ने मूझे वो वीडियो इसलिए दिखाया जिससे में समझ संकू कि कश्मीरी पंडितों के साथ आखिर में क्या हुआ था। मुझे उस व्कत खुद पर शर्म आ रही थी कि मुझे कश्मीर के इस हिस्से के बारे में कुछ नहीं पता है। 

दर्शन ने खुलासा करते हुए कहा कि, वीडियो में उन लोगों के दर्द को दिखाया गया था और उसे देखकर दर्शन ने फैसला लिया कि वो यह रोल जरूर करेंगे। दर्शन ने कहा कि, इस किरदार ने काफी भावनात्मक असर डाला जिससे में एक समय के लिए डिप्रेशन में भी चला गया था। मैंने उस फीलिंग से बाहर निकलने के लिए दो हफ्ते तक मेडिटेशन किया। उन्होंने आगे कहा कि, जब लोगों ने फिल्म देखी तो वे अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाए और वे रोते हुए बाहर आए। सोचिए मैं 40 दिनों तक उस कैरेक्टर को जी रहा था, ये बहुत ज्यादा दर्द देने वाला था। मेरी जिंदगी में मैंने जितने भी किरदार प्ले किए हैं, ये उसमें से सबसे मुश्किल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट की खबर झूठी, कहा- ये मुझे प्रताड़ित करने की साजिश है

अनुपम खेर ने फिल्म में वह एक समुदाय के दर्द को दिखाया है। अनुपम खएर ने कहा कि, मैं एक्टिंग करता हूं...रोल प्ले करता हूं...लेकिन इस बार मैंने कैरेक्टर प्ले नहीं किया हैं।अनुपम खेर ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स डायलॉग के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में है कि 32 साल पहले कश्मीरी पंडितों के साथ क्या हुआ है।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना

Sawan 2026 Special: सावन में कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? जानें पूजा विधि और उद्यापन के सभी Complete Rules

Uttarakhand Landslide Alert: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन, मुनकटिया में रास्ता बंद

Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू