अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

 जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की शुरुआती फिल्मों की चर्चित अदाकारा ऑनर ब्लैकमैन का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘काफी दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि 94 साल की ऑनर ब्लैकमैन का निधन हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ससेक्स के लुईस स्थित घर में अपने परिवार के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली। एक अच्छी मां होने के साथ ही वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं।’’

अभिनेत्री 1964 में आई जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की फिल्म ‘गोल्डफिंगर’ से प्रसिद्धि की बुलंदियों पर पहुंचीं। इस फिल्म में अभिनेता सॉन कॉनरी जेम्स बॉन्ड की भूमिका में थे। जेम्स बॉन्ड में अपने किरदार के अलावा उन्हें 60 के दशक के मशहूर जासूसी टीवी शो ‘द एवेंजर्स’ में निभाई गई कैथी गाले के किरदार के लिए भी काफी सराहना मिली थी।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra