अभिनेत्री काजोल वेब सीरीज की दुनिया में रखने जा रही हैं कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह, ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) मंच ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ की एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। इससे पहले, काजोल ने ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म ‘त्रिभंगा’ के साथ 2021 में ओटीटी मंच पर अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ की ओर से जारी बयान के अनुसार, अभिनेत्री (47) ने कहा कि एक नए स्वरूप में काम करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है।

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव: राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने दाखिल किया नामांकन

काजोल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में जल्द किसी सीरीज में नजर आने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं जल्द किसी ओटीटी शो पर काम शुरू करूंगी। यह एक महिला और उसके सफर की कहानी है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर