अभिनेत्री करीना कपूर खान ने परिवार संग मनाया नए साल का जश्न, देखें वायरल तस्वीरें

By एकता | Jan 01, 2022

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया। अभिनेत्री की नन्द यानी अभिनेत्री सोहा अली खान ने नए साल के जश्न की कुछ बेहतरीन तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड की। तस्वीरें अपलोड होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। पटौदी परिवार का रॉयल नई ईयर सेलिब्रेशन देखकर फैंस ख़ुशी से झूम रहे हैं।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने नए साल के जश्न की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "2021 का आखिरी खाना (50 प्रतिशत क्षमता पर)"। तस्वीरों में आप कुणाल खेमू, सैफ अली खान, करीना कपूर, उनके चाचा कुणाल कपूर और उनकी चचेरी बहन शायरा कपूर को देख सकते हैं।


पूरी फॅमिली ने नई ईयर पार्टी के जमकर मजे किये इस बात का अंदाजा आप तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं। लोग भी अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज को खुश देखकर खुद भी बहुत खुश हैं और जमकर तस्वीरों पर प्यार लुटाने में लगे हुए हैं।


अभिनेत्री करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का नाईटसूट पहना हुआ है। वहीं सोहा अली खान ने नारंगी रंग की काफ्तान ड्रेस पहनी हुई हैं। अभिनेता कुणाल खेमू और सैफ अली खान एक जैसे कपड़ों में पार्टी एन्जॉय करते दिख रहे हैं।


करीना कपूर मस्त होकर पार्टी एन्जॉय करती नजर आ रहीं है। सैफ अली खान भी खाने और वाइन का लुफ्त उठाते दिख रहे हैं। कुणाल खेमू भी तस्वीरों में मजे करते दिख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर