तिहाड़ जेल में जैम और जेली बनाना सीख रहीं अभिनेत्री, 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने की काट रहीं है सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022

नई दिल्ली। धोखाधड़ी के आरोप में अपने पति कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ‘मद्रास कैफे’ की अभिनेत्री लीना मारिया पॉल, अब महिला कैदियों के लिए शुरू किये गये कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जैम और जेली बनाना सीख रही है। जेल अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल से तिहाड़ में बंद पॉल एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना है और सकारात्मक माहौल बनाने के लिए जेल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है। अधिकारियों ने कहा कि जैम और जेली के अलावा, जेल में कैदियों के लिए कला, संगीत, नृत्य, योग और अचार बनाने की कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: खरगोन हिंसा मामले में अब तक 77 गिरफ्तार, दंगाईयों का घर ध्वस्त करेगी सरकार ! CM शिवराज ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

अधिकारी ने कहा कि पॉल ने अमरूद स्क्वैश, टमाटर जैम और कस्टर्ड बनाना सीखा है और उन्होंने नेल आर्ट एवं मेकअप कक्षाओं में भी दाखिला लिया है। अधिकारी ने कहा कि पॉल फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग भी करती है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने अन्य कैदियों के साथ सामूहिक नृत्य किया।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi के निर्वाचित प्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, BJP नेताओं ने की सराहना

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया