निया शर्मा कर रही हैं एक्टर राहुल सुधीर को डेट? रिलेशनशिप की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

By प्रिया मिश्रा | Jul 06, 2022

एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी जगत की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। निया कभी अपने कपड़ों तो कभी बर्थडे केक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वे उन एक्ट्रेसेज में से हैं जो अपनी जिंदगी को खुलकर  जीती हैं। इन दिनों निया अपने रिलेशनशिप स्टेटस के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निया ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात की। निया ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान एक्टर राहुल सुधीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की।

इसे भी पढ़ें: इस वेब सीरीज को देखने से पहले जरूर बंद कर लें अपने कमरे का दरवाजा, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में है मौजूद

आपको बता दें कि निया शर्मा और राहुल सुधीर डायरेक्टर विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड में साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप के रूमर्स थे। राहुल संग अपने रिलेशन की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए निया ने कहा कि, "कोई पॉइंट नहीं है कि मैं इसके बारे में बात करूं। अगर मैं करती भी हूं तो उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा लाइफ में कुछ बदल नहीं जाएगा, ना मेरी और ना ही मेरे फैंस की। क्या मैं शादी करने वाली हूं तो नहीं ऐसा अभी कुछ नहीं होने वाला है। कुछ और चल रहा है? तो नहीं और मैं यहां किसी को प्रूव क्यों करूं? मुझे लगता है कि राहुल सुधीर से भी यही सवाल किया जाना चाहिए उनका भी कॉमेंट सुनना चाहिए कि वह इस पर क्या कहते हैं।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार

Shreyas Iyer के शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से हराया

Tamil Nadu और पुडुचेरी की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 80% से ज्यादा वोटिंग