''किस्मत'' एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर ढाया कहर

By रेनू तिवारी | Jul 12, 2019

नयी दिल्ली। 'किस्मत बदलती देखी' की एक्ट्रेस सरगुन मेहता इस समय शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने पति रवि दूबे के साथ हॉलीडे पर एंजोय कर रही हैं। सरगुन ने अपने हॉलीडे की कई हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में सरगुन समुद्र किनारे अपने पति रवि के हाथों में हाथ डाल कर खड़ी हैं।

एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने अपनी बिकिनी तस्वीरों को भी शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में सरगुन ने डार्क ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है और अपने पति के साथ कैमरे को पॉज देती नजर आ रही हैं।  

यहां देखें तस्वीरें- 

सरगुन मेहता बेहतर एक्टर हैं। सरगुन ने छोटे पर्दे पर कई टीवी सीरियलों में काम किया है। सरगुन मेहता ने जी टीवी के शो '12/24 करोल बाग़' से मनोरंजन जगत में कदम रखा। उसके बाद कलर्स टीवी के शो "फुलवा" से उन्होंने छोटे पर्दे पर नाम कमाया। 2013 में सरगुन ने "बूगी वूगी किड्स शो" की मेजबानी की। लेकिन सरगुन मेहता का सपना केवल छोटे पर्दे तक सीमित नहीं था, सरगुन मेहता फिल्में करना चाहती थीं। फिल्मों में जाने में उनकी मदद एक पंजाबी गाने ने की। एमी विर्क (Ammy Virk) के 'किस्मत बदलती देखी' गाने से सरगुन मेहता की लोकप्रियता और बढ़ गई। इस गाने में सरगुन को लोगों ने खूब पसंद किया। यूट्यूब पर अभी तक इस गाने को 230 मिलियन लोग देख चुके हैं यानी दो अरब से भी ज्यादा लोग। यूट्यूब पर गुरू रंधावा के 'सूट-शूट करदा' और 'हाय नखरा तेरा' के बाद 'किस्मत' गाने ने ही धमाल मचाया हुआ है। सरगुन मेहता ने 2015 में आई फिल्म अंग्रेज में शानदार अभिनय करके दर्शकों का दिल जीत लिया था।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान