अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी टाइम पत्रिका के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2022

न्यूयार्क| अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी और अधिवक्ता करूणा नंदी को ‘टाइम’ पत्रिका के 2022 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में सोमवार को शामिल किया गया।

टाइम में अडाणी की प्रोफाइल में कहा गया है , ‘‘अडाणी का एक समय में क्षेत्रीय रहा कारोबार अब हवाईअड्डों, निजी बंदरगाहों से लेकर उपभोक्ता वस्तुओं तक फैल गया है।

अडाणी समूह विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनी है, हालांकि लोगों की नजरों से दूर रहते हुए अडाणी खामोशी से अपना साम्राज्य बना रहे हैं।’’

पत्रिका ने करूणा नंदी के बारे में कहा है कि वह न सिर्फ एक अधिवक्ता हैं, बल्कि एक सक्रियतावादी भी हैं जो अदालत कक्ष के अंदर और बाहर बदलाव के लिए बहादुरी से अपनी आवाज उठाती हैं। इसमें कहा गया है कि वह महिला अधिकारों की पैरोकार हैं, जिन्होंने बलात्कार रोधी कानूनों में सुधार की हिमायत की और कार्यस्थल पर यौन उतपीड़न से जुड़े मुकदमे लड़े हैं।

हाल में, वह वैवाहिक बलात्कार को कानूनी छूट देने वाले भारत के एक कानून को चुनौती देने वाली वाद से संबद्ध रही हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 | कमाई का नया पैंतरा! फीफा बेचेगा फाइनल मुकाबले की घास के टुकड़े, एक पीस की कीमत ₹43,000!

भुवनेश्वर में कलिंग सेना ने असमय रथ यात्रा निकालने पर इस्कॉन को दी बड़ी चेतावनी

सड़कों पर आफत, हवा में राहत... दिल्ली में जो काम नीतियां सालों में नहीं कर पाईं, वो मॉनसून की बारिश ने 48 घंटों में कर दिखाया!

मध्यप्रदेश: दतिया से आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, किया प्रदर्शन