Adani Green Energy के सीईओ अमित सिंह पद से हटेंगे, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कारोबार की कमान संभालेंगे

By Prabhasakshi News Desk | Dec 31, 2024

नयी दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने कहा कि उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंह अपने पद से हटेंगे और अदाणी समूह के अंतररराष्ट्रीय ऊर्जा कारोबार के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे। अदाणी समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कारोबार के सीईओ आशीष खन्ना अगले साल एक अप्रैल से अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे। बयान के अनुसार, ‘‘एजीईएल के वर्तमान सीईओ अमित सिंह 31 मार्च, 2025 से कंपनी के सीईओ के रूप में अपने पद से हट जाएंगे और अदाणी समूह के अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कारोबार के सीईओ का पदभार संभालेंगे।’’

प्रमुख खबरें

22 मई की वो दोपहर, बंग भवन का सन्नाटा... और सिर्फ 13 दिनों में बिखर गई पूरी पार्टी! TMC में दो फाड़ की इनसाइड स्टोरी

Obsession के क्लाइमेक्स से जुड़ेगी Anything But Ghosts की कहानी, एरॉन पॉल मचाएंगे तहलका!

कावेरी पर Congress में तूफान: Mekedatu पर दो राज्यों के बीच उलझी पार्टी, राष्ट्रीय एकता पर सवाल

Modi 10 June को रचने जा रहे हैं सबसे बड़ा इतिहास, भारतीय लोकतंत्र के नये रिकॉर्ड को देखकर दुनिया कह उठेगी वाह