अदाणी ग्रीन ने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड भुनाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड को भुनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एजीईएल ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड को शीघ्र भुनाने की योजना की जनवरी में घोषणा की थी। ये इस सितंबर में परिपक्व हो रहे थे।

यह वित्तपोषण कंपनी के प्रवर्तकों को 9,350 करोड़ रुपये (1.12 अरब डॉलर) के तरजीही आवंटन के तहत धनराशि प्राप्त होने के साथ पूरा हुआ। इसके अलावा, एजीईएल के प्रवर्तकों ने दिसंबर 2023 में 9,350 करोड़ रुपये की राशि के तरजीही वारंट की सदस्यता लेने पर सहमति व्यक्त की थी, जिसमें से 7,013 करोड़ रुपये (83.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समतुल्य) एजीईएल के पास किसी भी त्वरित पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को वित्तपोषित करने के लिए उपलब्ध होंगे। एजीईएल के पास वर्तमान में 11.2 गीगावाट का अक्षय ऊर्जा खंड है। यह भारत में सबसे बड़ा है और 12 राज्यों में फैला हुआ है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026