Adani समूह ने परियोजना प्रबंधन सेवाएं देने के लिए चीन में अनुषंगी कंपनी बनाई

By Prabhasakshi News Desk | Sep 08, 2024

नयी दिल्ली । अदाणी समूह ने आपूर्ति श्रृंखला समाधान और परियोजना प्रबंधन सेवाएं देने के लिए चीन में एक अनुषंगी कंपनी बनाई है। समूह ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि सिंगापुर स्थित उसकी अनुषंगी की अनुषंगी ने दो सितंबर, 2024 को चीन के शंघाई में स्थित एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी एनर्जी रिसोर्सेज (शंघाई) कंपनी (एईआरसीएल) का गठन किया है। कंपनी ने, एईआरसीएल का गठन आपूर्ति श्रृंखला समाधान और परियोजना प्रबंधन सेवाएं देने का व्यवसाय करने के लिए किया गया है। 

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026