अडाणी समूह की अनुषंगियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 10,238 करोड़ रुपये जुटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

नयी दिल्ली। अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके पूर्ण स्वामित्व वाली तीन अनुषंगियों ने उत्तर प्रदेश में छह लेन वाली गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए वित्त की व्यवस्था कर ली है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित की जाने वाली इस परियोजना के लिए उसकी अनुषंगियों को कर्जदाताओं से 10,238 करोड़ रुपये का वित्त मिल गया है। इस परियोजना अनुबंध की अवधि 30 साल की होगी जिसमें तीन साल की निर्माण अवधि भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को दुर्गा पूजा पंडाल का विषय बनाया गया

अडाणी एंटरप्राइजेज के सड़क कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पी माहेश्वरी ने कहा कि इस परियोजना के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने 10,238 करोड़ रुपये की समूची कर्ज जरूरत को पूरा करने पर सहमति दे दी है। अडाणी समूह के सड़क कारोबार में अब 18 परियोजनाएं शामिल हो चुकी हैं जिनके तहत 6,400 किलोमीटर लंबे लेन का विकास किया जाएगा। ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों में संचालित होंगी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन