महाराष्ट्र में अडानी का बहुत बड़ा हाथ था, खड़गे बोले- हमें नहीं चाहिए EVM, बैलेट पेपर पर होने चाहिए चुनाव

By अंकित सिंह | Nov 26, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चुनावों में मतपत्रों की वापसी को चिह्नित करने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' जैसे अभियान का आह्वान किया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के संविधान दिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हमें ईवीएम नहीं चाहिए, हमें मतपत्र चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की, जिसके बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने चुनाव के संचालन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कांग्रेस के महाराष्ट्र पर्यवेक्षक और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने राज्य में ईवीएम हैकिंग का भी आरोप लगाया।

खड़गे ने कहा कि संविधान में स्वतंत्रता, समानता, न्याय, मानवीय गरिमा को शामिल किया गया है और ये सभी लोकतंत्र के मूल्य हैं। आज जो लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं, इनके पुरखे अंग्रेजों के मुखबिर थे। आजादी की लड़ाई में इनका कोई योगदान नहीं है। इनके पूर्वज अंग्रेजों की नौकरी कर रहे थे और उनकी मदद करते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आजादी के लिए लड़े और आजादी हासिल की। आज सब जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, उसे गोली मारने वाले कौन थे।   

इसे भी पढ़ें: संविधान दिवस के कार्यक्रम में अचानक बंद हुआ राहुल गांधी का माइक, कांग्रेस नेता बोले- दलितों की बात करने पर...

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अगर सच में देश में एकता चाहते हैं, तो उन्हें नफरत छोड़नी होगा। मोदी जी हमेशा नफरत फैलाने की बात करते हैं और आरोप हम पर लगाते हैं।  जबकि सच ये है कि कांग्रेस ने देश को एक रखने और समान अधिकार देने के लिए संविधान बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में न तो बोलने की आजादी है और न ही धार्मिक स्वतंत्रता है। ये केवल काटो-बांटों की बात करते हैं। इनके राज में महिलाओं के साथ रेप होता है, आदिवासियों पर पेशाब किया जाता है और दलितों को शादी में घोड़े से उतारकर मारपीट करते हैं। ये खुद को संविधान का रक्षक कहते हैं, जबकि ये भक्षक हैं।

प्रमुख खबरें

Moodys ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

Today Tarot Card Reading: मिथुन राशि के रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, वृषभ और सिंह को बरतनी होगी सावधानी

AAP ने BJP की Nasha Mukt Punjab Yatra पर दागे सवाल, 10 साल के शासन का मांगा हिसाब

पहन के लुंगी, बजा दी पुंगी, हूतियों ने सऊदी का फाइटर प्लेन गिराया, इधर रूस ने पूरा गेम घुमाया