Adani ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को पकड़ाए 100 करोड़, बीजेपी बोली- राहुल के साथ डोरमेट जैसा किया जा रहा व्यवहार

By अभिनय आकाश | Oct 19, 2024

अडानी फाउंडेशन ने युवा लोगों में उद्योग-विशिष्ट क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए तेलंगाना सरकार को 100 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस दान की विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है। भाजपा और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) दोनों ने कांग्रेस पर अडानी पर अपने रुख में दोहरी बातें करने का आरोप लगाया है। यह दान शुक्रवार को हैदराबाद में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच एक बैठक के दौरान सौंपा गया। अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के नेतृत्व में अदाणी फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का दान चेक सौंपने के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति गिरफ्तार

इस सप्ताह की शुरुआत में 15 सितंबर को, कांग्रेस ने महायुति सरकार पर उस सौदे में धांधली का आरोप लगाया, जिसमें अडानी समूह को महाराष्ट्र को 6,600 मेगावाट नवीकरणीय और थर्मल बिजली की आपूर्ति करने का ठेका दिया गया था। समझौते को धांधली भरा सौदा बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सरकार आगामी विधानसभा चुनावों में "भारी हार की ओर लड़खड़ा रही है। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत