Adani के निवेशक हुए मालामाल, स्टाक्स में बढ़ोतरी से छाई खुशी, सालभर बाद कंपनी शेयरों में रौनक लौटी

By रितिका कमठान | Dec 07, 2023

गौतम अडानी और उनके कारोबार के लिए कई उतार चढ़ाव भरा रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में ही गौतम अडानी के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आई थी, जिसमें कई विवादास्पद बयान शामिल किए गए थे। इस रिपोर्ट के बाद से ही अडानी समूह के शेयरों में तूफान की रफ्तार से गिरावट देखने को मिली थी।

शेयरों में हुई 60 प्रतिशत बढ़ोतरी

अडानी समूह के शेयरों में रैली लगातार जारी है। रैली ने कंपनियों को शामिल एमकैप भी बढ़ाया है। अडानी समूह सभी कंपनियों का एमकैप 15 लाख करोड़ रुपये की दहलीज पर पहुंचा है। रैली की अगुवाई अडानी टोटल गैस कर रहा है। ये बीते 52 सप्ताह के 1053.40 के स्तर पर सबसे अधिक पर पहुंच गया। बीते चार दिनों में इसके शेयरों में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

गौतम अडानी की संपत्ति बढ़ी

इसी के साथ गौतम अडानी की संपत्ति भी आसमान छूने लगी है। कंपनी ग्रुप के शेयरों में आ रही बढ़ोतरी के साथ ही अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है। गौतम अडानी दुनिया के अमीर लोगों की सूची में टॉप 20 से बाहर थे। इसी बीच टॉप 15 अमीरों की लिस्ट में वो शामिल हो गए है। बता दें कि बीते चार दिनों में गौतम अडानी की नेटवर्थ में 20 बिलियन डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ 85 बिलियन डॉलर से अधिक हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें