अडाणी ट्रांसमिशन का केपीटीएल के साथ समझौता, 1286 करोड़ रुपये का हुआ सौदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

नयी दिल्ली।अडाणी ट्रांसमिशन ने सोमवार को कहा कि उसने अलीपुरद्वार ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिग्रहण के लिये कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) के साथ समझौता किया है। अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है कि इस अधिग्रहण के लिये कुल मूल्य 1,286 करोड़ रुपये लगाया गया है। उसने कहा कि कंपनी के इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर किया गया है। अडाणी ट्रांसमिशन ने कहा है कि अलीपुरद्वार ट्रांसमिशन पश्चिम बंगाल और बिहार मं 650 सर्किट किलोमीटर की ट्रांसमिशन लाइनों का परिचालन करती है।उसने कहा, ‘‘इस अधिग्रहण के साथ ही अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड का कुल नेटवर्क 15,400 सर्किट किलोमीटर तक पहुंच जायेगा।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी