यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कहीं नहीं दिखाई दिए अडानी

By अजय कुमार | Feb 11, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आज दूसरा दिन है। कल 12 फरवरी समिट का अंतिम दिन होगा। समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगी। बता दें, 12 फरवरी तक ये कार्यक्रम चलेगा। समिट में तमाम दिग्गज नेता और उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ के इस मौके पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे। ना सिर्फ नेता बल्कि इस दौरान देश ही नहीं विदेशों से भी बड़े बड़े बिजनेस मैन भी नजर आए। समिट से यूपी में लाखों करोड़ रूपए का निवेश आया है, लेकिन उद्योगपति गौतम अडानी का समिट में नहीं आना कुछ लोगों को काफी खटक रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के मौके पर गौतम अडानी गायब रहे तो दूसरे दिन भी कहीं नजर नहीं आए जबकि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी समेत देश और दुनिया के तमाम बड़े बिजनेसमैनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अडानी के नहीं आने को हाल ही में उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में अडानी समूह को करारा झटका मिलने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मध्यांचल विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने के अडानी के टेंडर को निरस्त कर दिया। इस टेंडर को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत उपभोक्ता परिषद और विद्युत नियामक आयोग (इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) ने भी आपत्ति जताई थी। उपभोक्ता परिषद ने आरोप लगाया था कि जो स्मार्ट मीटर बाजार में 6000 रुपए का है उसे अडानी समूह 10,000 हजार रुपए में सरकार को दे रहा है। आरोप था कि मीटर के दाम 48 फीसदी सेलेकर 65 फीसदी तक अधिक थे।

गौरतलब हो 25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अडानी समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े हैं।

प्रमुख खबरें

Nari Shakti Act पर पहली महिला राष्ट्रपति का समर्थन, Pratibha Patil बोलीं- PM Modi का प्रयास सराहनीय

RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट

Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?

Bihar में नए युग का आगाज! Chirag Paswan बोले- CM Samrat दिलाएंगे सफलता, पर Nitish याद आएंगे