Kitchen Hack: आलू चिप्स में मिलाएं बस यह 1 चीज, बनेंगे एकदम Perfect और कुरकुरे

By अनन्या मिश्रा | Mar 03, 2026

चिप्स-पापड़ के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है। तेज धूप होते ही लोगों के घरों में चिप्स-पापड़ बनाए जाने लगते हैं। लेकिन आलू के चिप्स बनाने के दौरान एक समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या है कि उबालते वक्त चिप्स टूट जाते हैं। अगर आलू छीलते समय खुले छाड़ दिए जाते हैं, तो यह काले पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पहली बार चिप्स बनाने जा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको पानी में डालकर चिप्स को टूटने से बचाया जा सकता है।


चिप्स के लिए चुनें ऐसी आलू

बता दें कि आलू का चिप्स बनाने के दौरान सही आलू का चुनाव करना जरूरी है। क्योंकि चिप्स अच्छे बनेंगे या नहीं यह 50% आलू पर निर्भर करता है।

चिप्स बनाने के लिए हमेशा पुराने आलू चुनना चाहिए।

चिप्स बनाने के लिए बड़े साइज और बिना दाग-धब्बे वाले आलू का चुनाव करना चाहिए।


चिप्स बनाने का आसान तरीका

आलू को छीलने के फौरन बाद इसको पानी भरे बर्तन में डालते जाएं।

चिप्स काटने के दौरान स्लाइस को सीधे पानी में गिरने दें।

चिप्स को 4-5 बार साफ पानी से धोएं।

चिप्स को पानी में भिगोते समय इसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डाल दें।

फिटकरी आलू की गंदगी और एक्स्ट्रा स्टार्च को खींच लेती है।


चिप्स उबालने का सही तरीका

पानी से आलू को निकाल लें और एक बड़े भगौने में पानी उबालें और इसमें नमक डालें।

जब पानी उबलने लगे तो चिप्स डाल दें। इस दौरान चिप्स को सिर्फ 70-80% तक पकाएं

चिप्स पके हैं या नहीं यह चेक करने के लिए एक स्लाइस को नाखून से दबाकर देखना चाहिए।।

अगर स्लाइस आसानी से कट रहा है, लेकिन मैश नहीं हो रहा है, तो इसको फौरन छान लें।

अब चिप्स को एक-एक करके धूप में फैलाएं।

चिप्स को सुबह जल्दी धूप में डाल दें, जिससे यह अच्छे से सूख जाएं और लंबे समय तक खराब न हों।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की अग्निपरीक्षा

Israel-Iran में शामिल होंगे अब भारत का ये न्यूक्लियर बम वाला पड़ोसी देश! आपस में ही भिड़ेंगे शिया-सुन्नी?

दिल्ली को CM Rekha Gupta की बड़ी सौगात, ISBT पर सालों पुरानी मांग पूरी, 6 महीने में बनेगा ओवरब्रिज