चावल पकाते समय मिलाएं बस यह एक चीज़, वजन कम करने में मिलेगी मदद

By प्रिया मिश्रा | Mar 15, 2022

अक्सर लोग वजन कम करने के लिए चावल खाना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप रोजाना चावल खाकर भी अपना वजन घटा सकते हैं। जी हाँ, अब आपको वजन घटाने के लिए चावल खाने से परहेज करने की जरुरत नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया (USC) में हुए एक शोध के अनुसार, चावल पकाते समय पानी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाने से चावल की कैलोरी कम हो सकती है। 

शोधकर्ताओं के अनुसार, उबलते हुए पानी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और फिर उसमें चावल को 20-25 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद चावल को 12 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब चावल खाना हो तो चावल को गर्म कर लें। इस तरह से चावल की कैलोरी 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आज से ही बना लें ये सात आदतें

शोधकर्ताओं के अनुसार, चावल में इनसॉल्युबल  शुगर यानी अपाच्य चीनी कम मात्रा में मौजूद होती है। इससे स्टार्च फैट में नहीं बदलता है क्योंकि शरीर द्वारा अपाच्य चीनी का अवशोषण नहीं हो पाता है। लेकिन जब चावल में नारियल का तेल मिलाया जाता है तो पाच्य स्टार्च, रेसिस्टेंट स्टार्च में बदल जाता है। इससे वजन नहीं बढ़ता है और कैलोरी काउंट कम होता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली