Piles Reason: टॉयलेट में फोन की लत बढ़ा रही बवासीर का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2025

मोबाइल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। लोग एक भी दिन बिना फोन के नहीं गुजार पाते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आज के समय में आप अपनी जरूरत के सभी काम फोन से करते हैं, जैसे शॉपिंग करना, न्यूज पढ़ना, लोगों से कनेक्ट रहना, पेमेंट करना और अपनी फेवरेट मूवी और शो को बिंज वॉच करना आदि। आज के समय में लोग फोन से इस तरह से जुड़ चुके हैं कि वह टॉयलेट सीट पर बैठने के दौरान भी फोन को खुद से दूर नहीं करते हैं। हालांकि यह आदत हाइजीन के नजरिए से बिल्कुल भी सही नहीं है। टॉयलेट इस्तेमाल करने के दौरान फोन चलाना न सिर्फ आपके हाइजीन को खराब करता है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से बवासीर होने के चांसेज कई गुना बढ़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Guava leaf Mouthwash: मुंह की बदबू से लेकर मसूड़ों की सूजन तक, अमरूद के पत्तों में छिपा है हर समस्या का राज

बवासीर

बवासीर को पाइल्स भी कहते हैं, मलाशय या गुदा के अंदर और आसपास सूजी हुई और बढ़ी हुई नसें होती हैं। यह असुविधाजनक और दर्दनाक हो सकती हैं और ब्लीडिंग का कारण बन सकती हैं। बता दें कि सभी लोग बवासीर के साथ पैदा होते हैं, लेकिन आमतौर पर यह हमें परेशान नहीं करती हैं, लेकिन जब यह नसें सूज जाती हैं और बढ़ जाती है, तो यह परेशान करने वाले लक्षण पैदा करती हैं।

लक्षण और वजह

अगर आप लंबे समय तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं, मल त्यागते समय अधिक जोर लगाते हैं, नियमित रूप से भारी सामान उठाते हैं, लंबे समय तक दस्त या कब्ज से परेशान रहते हैं और कम फाइबर वाली डाइट लेते हैं, तो बवासीर होने के चांसेज अधिक बढ़ जाते हैं। पाइल्स दो तरह के होते हैं, आंतरिक बवासीर और बाहरी बवासीर।

आंतरिक बवासीर

मल में, टॉयलेट पेपर पर या शौचालय में चमकीला लाल खून दिखाई दे सकता है।

बाहरी बवासीर

गुदा के पास एक या अधिक कठोर और कोमल गांठें, गुदा के आसपास खुजली या जलन, गुदा में दर्द खासकर जब आप बैठते हैं और पोंछने पर खून निकलता है।

फोन चलाने से बवासीर

बता दें कि लंबे समय तक टॉयलेट में बैठे रहने को भी बवासीर से भी जोड़ा जाता है। क्योंकि जब आप टॉयलेट में फोन लेकर जाते हैं, तो आप वहां पर अधिक समय बिताते हैं, जिससे बवासीर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। माना जाता है कि टॉयलेट सीट पर लंबे समय तक बैठने से पेल्विक फ्लोर के अंदर दबाव बढ़ता है और गुदा के वैस्कुलर कुशन में ब्लड जमा हो जाता है। जिससे पाइल्स विकसित होने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sri Lanka में त्योहार का जश्न मातम में बदला, नशे में धुत Driver ने 6 लोगों को रौंदा

Surya Chauhan Murder Case में Asad Encounter के बाद अब उसके घर पर Bulldozer Action की तैयारी

बालेन्द्र शाह ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए ब्रिटेन को निमंत्रित कर अपनी जगहँसाई करवा ली है