कोरोना महामारी से जूझ रहे अमेरिका में अब पहुंचा ‘क्रिस्टोबल’ तूफान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

न्यू ऑर्लीन्स (अमेरिका)। अमेरिका में आया उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्रिस्टोबल’ सोमवार सुबह से कमजोर पड़ने लगा। इससे पहले असंतुलित तूफान लुसियाना के तट से टकराया और इसका खतरनाक मौसमी असर यहां से बहुत दूर पूर्व में देखने को मिला जहां मिसिसिपी में समुद्र तटों पर ऊंची-ऊंची लहरें उठने से अल्बामा द्वीप के कई हिस्से जलमग्न हो गए और फ्लोरिडा में इसके चलते बवंडर उठा। क्रिस्टोबल ने मिसिसिपी नदी के मुख और लुसियाना के ग्रांड आइल नगर के बीच शनिवार दोपहर को दस्तक दी। तूफान में हवाओं की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे थी। प्रचंड समुद्री तूफान के रूप में दस्तक देने के बाद रविवार देर रात को अंदर की तरफ बढ़ते वक्त यह तूफान कमजोर पड़ गया लेकिन खाड़ी तट के पास भारी बारिश होती रही और फ्लोरिडा के बड़े हिस्से में बाढ़ आने का खतरा अब भी बना हुआ है। तूफान का केंद्र देर रात एक बजे न्यू आर्लीन्स से उत्तरपश्चिम में करीब 56 किलोमीटर दूरी पर स्थित था जहां हवाओं की गति कम होकर 64 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई।

प्रमुख खबरें

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े

MSRTC की 3,500 एकड़ जमीन 98 साल तक लीज पर देगी Maharashtra सरकार

Vishwakhabram: Asim Munir ने Pakistan Parliament के फैसले को किया दरकिनार, बिना किसी से पूछे सऊदी अरब में भेजी सेना